परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हिमांशु कुमार सिंह का शुक्रवार को इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। इस घटना की सूचना जब स्वजनों ने अंचल कार्यालय को दी ताे अंचल कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। सीओ दीनानाथ कुमार ने बताया कि लिपिक हिमांशु का करीब एक माह से दिल्ली स्थित विभिन्न अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस मौके पर अंचल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा उनके कुशल व्यवहार की चर्चा की गई। शोक सभा के बाद कार्य स्थगित कर कार्यालय बंद कर दिया गया। शोक सभा में प्रखंड प्रमुख विनय कुमार सिंह, सीओ दीनानाथ कुमार, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर समेत प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।
सात माह पहले इकलौता पुत्र की हुई थी मौत
अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक हिमांशु कुमार सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह का निधन जनवरी 2023 में हो गया था। पुत्र की मौत के बाद से ही हिमांशु कुमार सिंह की तबीयत खराब होने लगी थी। करीब डेढ़ माह से अधिक समय तबीयत खराब होने पर स्वजन उनका इलाज दिल्ली व मुंबई में करा रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद पत्नी रेणु देवी, पुत्री अंजली कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…