भगवानपुर हाट: हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह…

कव्वालों की प्रस्तुति से पूरे रात झूमते रहे श्रोता

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सारीपट्टी स्थित रौनक नगर श्री दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से शुक्रवार की रात कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कव्वालों की प्रस्तुति से श्रोता पूरी रात झूमते रहे। गया के कव्वाल शाहरुख साबरी व कानपुर की शीता प्रवीन ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को इस तरह से बांधे रखा कि वे शनिवार की सुबह कार्यक्रम की समाप्ति तक श्रोता अपनी जगह पर बने रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता की वंदना से हुआ। इसके अलावा कव्वाल द्वारा प्रस्तुत “मैंने देखा ऐसा जमाना, मेरा जनाजा उसकी सगाई व मुझे क्या गरज किसी से, हमें इश्क है तुझी से…” प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया।

इस दौरान प्रशासन के अलावा पूजा समिति के सदस्य भी शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तत्पर दिखे। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन रामकथा वाचक राम शंकर महाराज उर्फ डिजिटल बाबा ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन के आदेश पर एसआइ अनिल कुमार के साथ पुलिस बल एवं दंडाधिकारी तैनात थे। जैसे जैसे रात शरद होती गई श्रोता कव्वाली के तपिश में झूमते रहे। कार्यक्रम का आरंभ कव्वाल शाहरुख साबरी ने देवी वंदना से की। वहीं जवाब में शीबा परवीन ने दुर्गा स्तुति एवं गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। वहीं कव्वाल शाहरुख साबरी ने “हम तेरे शहर में आए है मुसाफिर की तरह…” श्रोताओं को झूमा दिया। इस दौरान कव्वाल शाहरुख साबरी को विजेता घोषित किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026