दारौंदा: टायर फटने से दूसरे ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल

गैस कटर काटकर निकाला गया ट्रक चालक को

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित गंडक कार्यालय के समीप शनिवार की सुबह एक टायर फटने से एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकराया गया। इस दौरान ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में चालक फंसकर घायल हो गया। ग्रामीणों के करीब तीन घंटे प्रयास के बाद चालक को ट्रक से निकाल अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल ट्रक चालक की पहचान सारण के डोरीगंज थाने के चिरांद निवासी लालबाबू भगतका पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि एक ट्रक छपरा की ओर से सिवान की तरफ जा रहा था। इस क्रम में दारौंदा बाजार से पश्चिम गंडक कार्यालय के समीप ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित हो दूसरे ट्रक से टकरा गया।

दूसरे ट्रक से टकराने के बाद इसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें चालक फंस गया। घटना के बाद दूसरा ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ट्रक के टकराने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। सड़क पर ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा ग्रामीणों के प्रयास से कटर से काट करीब तीन घंटे बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चालक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार प्रेषण तक ट्रक घटनास्थल पर खड़ा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026