भगवानपुर हाट: स्वास्थ्य कर्मियों की हुई साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक ने कहा कि कृमि मुक्ति दिवस पर एक वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर तथा छह से 19 वर्ष तक के बच्चों को विद्यालय में एलबेंडाजोल की दवा 22 सितंबर को खिलाई जाएगी तथा इसमें छूटे बच्चे को मापअप राउंड में 27 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्र तथा विद्यालय में दवा खिलाई जाएगी।

वहीं बैठक में डेंगू से बचाव के लिए आशा और आशा फैसिलेटर को प्रशिक्षक अनूप कुमार ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि डेंगू से बचाव के लिए लोग मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें ,अपने आसपास गंदगी न फैलने दें तथा जल जमाव नहीं लगने दें। किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच चिकित्सक से परामर्श लें। इस मौके पर जिला समन्वयक मुकुंद कुमार, काउंसलर शुभम कुमार, आशा मालती कुंवर, ललिता देवी, विभा देवी आदि उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026