तरवारा: सानी बसंतपुर महावीरी मेले में झूला टूटने से 30 से अधिक लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर गांव स्थित शहीद भगत सिंह कालेज परिसर में सोमवार की देर शाम महावीरी मेले में लगा झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस दौरान करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि झूला की रफ्तार तेज नहीं थी इस कारण लोग आंशिक रूप से घायल हुए। घटना के बाद मेला में कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायलों में सानी बसंतपुर, बहादुरपुर समेत अन्य नजदीक के गांवों के लोग शामिल हैं। कुछ लोगों को ज्यादा चोटें भी आई हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया जबकि अधिकांश मामूली रूप से घायल लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर निजी अस्पताल में ही कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सानी बसंतपुर स्थित महावीरी मेले में लोगों की भीड़ काफी रात तक थी। लोग झूला पर बैठने के लिए कतारबद्ध थे। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस समय हादसा हुआ झूले पर करीब दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूले में लगा बेयरिंग पुराना होकर घिस गया था। इससे झूला चलने के दौरान ही टूट गया। जिस जगह पर झूला टूटकर गिरा, वहां भी पहले से कई लोग झूला पर सवार होने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। तेज आवाज के साथ जैसे ही झूला टूटा, आसपास इकट्ठा लोग घेरे से दूरी बना लिए। गोरेयाकोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया व एंबुलेंस को भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया, लेकिन कोई भी घायल अस्पताल नहीं पहुंचा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026