भगवानपुर हाट: ननिहाल जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

  • भगवानपुर में मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना
  • परिवार व रिश्तेदारी में कोहराम मच गया

परवेज अख्तर/सिवान: एनएच 331 पर मुख्यालय के भगवानपुर गांव में मंगलवार को बाइक से ननिहाल जा रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक महिला जीबीनगर थाना क्षेत्र के धराजपुर गांव के अरविन्द पंडित की पत्नी ज्ञान्ती देवी(उम्र करीब 32 वर्ष) थी। वह अपने देवर गोविन्द पंडित के साथ मंगलवार को ससुराल धराजपुर से ननिहाल बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव अपने मामा के श्राद्ध संस्कार में शामिल होने जा रही थी। तभी, रास्ते में भगवानपुर गांव में मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद तत्काल बगल के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद महिला के शव को उसके ससुराल ले जाया गया। इसकी खबर लगते ही परिवार व रिश्तेदारी में कोहराम मच गया। जैसे हीं यह खबर उसके मायके भगवानपुर थाना क्षेत्र के सोन्धानी गांव में पहुंची वहां कोहराम मच गया। उसकी मां मीना देवी अपने भाई के श्राद्ध में भाग लेने के लिए सिहोरिया गई हुई है। मृतका का पति अरविन्द पंडित खाड़ी देश के दुबई में काम करता है। उसके पिता अमीरका पंडित नासिक में रहते हैं। वर्ष 2010 में उसकी शादी हुई थी। उसका एकलौता पुत्र आदित्य कुमार लगभग सात वर्ष का है। सभी लोग उसके एकलौते पुत्र की परवरिश को लेकर चिंतित हो रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026