परवेज अख्तर/सिवान: मां दुर्गा का पट खुलते ही पूजा पंडालों में उनके दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। गांव-गांव में मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सोमवार की रात से ही सप्तमी तिथि चढ़ने के साथ ही पूजा-पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का पट खोले जाने का कार्य होने लगा। देर रात तक बहुतेरे जगह पट खोले दिए गए थे। मंगलवार की सुबह से लेकर दो पहर तक तो अधिकांश प्रतिमाओं के पट खुल गए थे। शाम होते-होते सभी जगहों की प्रतिमाओं के पट खुल गए थे। इधर, दशहरा चढ़ने के साथ ही गांव के मठ-मंदिरों में पूजा करने वालों का सुबह-शाम में हर रोज तांता लग रहा है।
काली मंदिरों में महिलाएं हर रोज विधि विधान के साथ पूजा करने के लिए पहुंच रही है। प्रखंड के नरहन, पंजवार, बड़ुआ, निखती खुर्द, अमहरा, भांटी, टारी, नेवारी, दिघवलिया, कजरासन, हरनाथपुर, लक्ष्मीपुर, देवपुर, कन्हौली, गोपीपतियांव, नदियांव, चकरी, कुशहरा, जमनपुरा, उगो, पतार, संठी, खुजवां, अमवारी, आदमपुर, परशुरामपुर, डमनपुरा, गभीरार, कौसड़, करसर, लगुसा, सुल्तानपुर, हरपुर, मिर्जापुर, फुलवरिया, दिलावरपुर, निखती कला, रघुनाथपुर, मुरारपट्टी, शीतलपुर, नेवारी, पिपरा, राजपुर, नवादा, गोन्हरिया, परहिया व हरपालपुर आदि गांवों में भक्ति का ब्यार बह रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…