भगवानपुर हाट: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरमा टोला गजियापुर गांव में मंगलवार की शाम हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चोरमा टोला गजियापुर निवासी हीरा लाल प्रसाद के पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में मृतक के पिता हीरा लाल प्रसाद ने नगर थाना को दिए गए आवेदन में कहा है कि उसका पुत्र नितेश कुमार मंगलवार की शाम करीब पांच बजे किसी काम से बाहर निकला ही था कि तभी हाईटेंशन तार उसके शरीर पर गिर गया जिससे करंट लगने से वह झुलस गया।

स्वजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस वहां पहुंच शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद मृतक की मां कुंडली देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाई व एक बहन था। उसके पिता गजियापुर मोड़ पर चाय की दुकान चला परिवार का खर्च चलाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पति विभाकर पांडेय, सुनील सिंह, दयाशंकर पांडेय, संतोष साह, संटू प्रसाद आदि ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026