महाराजगंज: मौनिया बाबा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज उत्तर बिहार का प्रसिद्ध मौनिया बाबा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की मांग मेला प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री को आवेदन भेजकर की है। सदस्य ई. अशोक गुप्ता, रामाशंकर प्रसाद, प्रो. सुबोध सिंह, प्रकाश सिंह पप्पू, संजय सिंह, रामाशंकर प्रसाद, स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह आदि लोगों का कहना है कि मौनिया बाबा मेला को राजकीय मेला घोषित करने के लिए आवेदन विभाग को भेज दिया गया है।

प्रत्येक वर्ष लगता है कि इस वर्ष मेला को राजकीय मेला घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन आजतक इसे राजकीय मेला घोषित नहीं किया गया। यह मेला उत्तर बिहार में एक अलग-स्थान रखता है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिस तरह बलिया गढ़ देवी मंदिर को राजकीय मेला घोषित कर दिया गया उसी तरह मौनिया बाबा मेला को भी इस वर्ष राजकीय मेला घोषित कर दिया जाए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026