भगवानपुर हाट: करंट लगने से युवक की हुई मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चक्रवृद्धि गांव में रविवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गांव के ही प्रदीप शर्मा के पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि मोनू घर में कोई कार्य कर रहा था तभी विद्युत बोर्ड के संपर्क में आ गया तथा करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा। जब स्वजन कमरे में गए तो उसे अचेतावस्था में देख निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उसकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजन रोने लगे। वहां उपस्थित श्रीकांत शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, जयशंकर भगत, दिनेश शर्मा आदि स्वजन को ढाढ़स बंधा रहे थे। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मोनू सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव का था। वह हाल ही में नीट परीक्षा उत्तीर्ण किया था। उसका सोमवार को पटना स्थित लाड बुद्धा डेंटल कालेज में नामांकन होना था। इसको लेकर घर में खुशी का माहौल था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह तीन बहनों में अकेला था। उसके पिता प्रदीप शर्मा गैरेज की दुकान चला परिवार का खर्च चलाते हैं। माेनू की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026