महाराजगंज: विभाग स्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन में संस्कार व संस्कृति को बचाने पर चर्चा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के केशव नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में रविवार को लोक शिक्षा समिति के तत्वावधान में विद्यालय द्वारा विभाग स्तरीय समिति सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सिवान, छपरा व गोपालगंज के प्रधानाचार्य व समिति के सदस्य शामिल हुए। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन मंत्री ख्यालीराम, लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, रामलाल सिंह, विभाग संयोजक, रवींद्र पाठक, विभाग निरीक्षक राजेश रंजन, स्थानीय समिति की अध्यक्ष कुमुद कुमारी ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सम्मेलन में विद्यालय के संपन्न कार्य व आगामी कार्य की योजना के विषय में चर्चा हुई। साथ ही विद्यालय का विकास, शिक्षा में सुधार, संस्कार, पुरातन छात्र व अभिभावक का विद्यालय से जुड़ाव सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र है। समाज व विद्यालय एक- दूसरे का पूरक है। इस मौके पर स्थानीय समिति के सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र विनोद कुशवाहा उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डा. कुमार विजय रंजन ने किया। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024