भगवानपुर हाट: सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय के जीर्णोद्धार भवन का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी साघर सुल्तानपुर पंचायत के माघर बाजार स्थित सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय भवन का उद्घाटन मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी एवं जिला पार्षद बबीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। ज्ञात हो कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 41 के सदस्य बबीता देवी के द्वारा 15 वीं वित्त आयोग योजना के तहत सात लाख 48 हजार 500 रुपये की लागत से विद्यालय भवन की मरम्मत तथा जीर्णोद्धार कार्य संपन्न कराया गया है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा के विकास के लिए सदैव प्रयासरत हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत क्षेत्र के विकास के लिए अधिकार प्रदान कर विकास को गति प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र का समुचित विकास हो रहा है। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र मांझी, मुखिया सुभाष सिंह, सोनू सिंह, शिक्षक सुमन कुमार सिंह, प्रधान शिक्षक महामाया प्रसाद राय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026