परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला में सोमवार को कक्षा 10 के छात्र के बैग से बरामद देसी कट्टा मामले में प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार के बयान पर थाना में प्राथमिकी की गई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने उस छात्र को देसी कट्टा के साथ मंगलवार को न्यायालय भेज दिया।ज्ञात हो कि उच्च माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला में कक्षा 10 में शिक्षक शशि भूषण सिन्हा पढ़ा रहे थे।
इसी दौरान एक छात्र के बैग में देसी कट्टा देख आसपास के बच्चों ने शिक्षक को सूचना दी। शिक्षक द्वारा जब उक्त छात्र के बैग की जांच की गई तो उसमें देसी कट्टा पाया गया। उसके बाद वे देसी कट्टा के साथ उस छात्र को प्रधानाध्यापक के पास ले गए। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच उस छात्र को देसी कट्टा समेत हिरासत में लेकर थाना ले गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…