भगवानपुर हाट: जिप अध्यक्ष ने किया विद्यालय भवन का उद्घाटन

✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के चकमुंदा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन का जीर्णोद्धार जिला परिषद कोष से किया गया था इसका उद्घाटन गुरुवार को जिप अध्यक्ष संगीता देवी, जिप सदस्य बबीता देवी एवं फजले अली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार किया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सरकारी विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए प्राथमिता दी है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि अपने बच्चों के शिक्षा पर ध्यान दें और उन्हें अच्छा शिक्षा दें। बीडीओ डा. कुंदन ने कहा कि शिक्षक होना सौभाग्य की बात है, क्योंकि शिक्षक का पद राष्ट्र निर्माता का पद है। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद ने बीडीओ से शिक्षक की मांग की। ज्ञात हो कि इस विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार जिला परिषद क्षेत्र 41 के सदस्य बबीता देवी द्वारा षष्टम मद से वित्तीय वर्ष 2022-23 में सात लाख 49 हजार छह सौ रुपये की लागत से कराया गया था। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नगीना राय, मुखिया ब्रह्मा साह, जितेंद्र कुमार पासवान, ममेंद्र राय, शिक्षक रतिकांत पांडेय, टिंकू कुमार, प्रभावती कुमारी, मंगल राय, कामेश्वर राय, जितेंद्र राय, अहमद अंसारी आदि उपस्थित थे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026