✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की शाम रामएकबला शर्मा के यहां छापेमारी की जहां एक कमरे से 32 बोर का देसी रिवाल्वर, इलेक्ट्रिक हैंड ग्रेनेडर, ड्रिल मशीन,लोहे का राड, लोहे की छेनी, अर्द्धनिर्मित बैरल बाडी,स्टील का छोटा पाइप समेत मिनीगण फैक्ट्री से संबंधित जुड़े सामान बरामद किया।
पुलिस के पहुंचते ही रामएकबाल शर्मा घर छोड़कर फरार हो गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष राजू कुमार, महिला पुलिस अवर निरीक्षक प्रिया दत्त समेत पुलिस बल शामिल थे। पुलिस के अनुसार आरोपित द्वारा अपने घर में ही आग्नेयास्त्र तैयार कर पूर्व से ही अवैध बिक्री की जाती थी। पुलिस प्राथमिकी कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…