परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर थाने की टीम ने बुधवार की शाम मलमलिया चौक पर एक पिकअप वैन की चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के सवान निवासी कुंदन प्रसाद के रूप में हुई है।इस मामले में वाहन मालिक सह चालक जीबी नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी मनोज कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है।
आरोप लगाया है कि बुधवार को वह सिवान से पिकअप वैन पर सामान लादकर मलमलिया चौक लाया तथा दुकान मालिक से सामान उतारने के लिए कहने गया था तभी चोर उसकी गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास करने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने पर गश्त कर रहे एसआइ वीरबहादुर सिंह ने उसका पीछा कर गाड़ी सहित पकड़ लिया। वाहन मालिक के आवेदन पर प्राथमिकी कर चोर को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…