सिसवन: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस से दुर्व्यवहार मामले में 15 नामजद व 40-50 अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के चैनपुर-छपरा मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप स्थित पोखरे के भिंडा पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस के साथ अतिक्रमणकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था। इस मामले में अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बुधवार की देर शाम चैनपुर ओपी में आवेदन देकर सरपंच पति रवींद्र माली, पूर्व मुखिया पति रमेश तिवारी समेत 15 लोगों को नामजद एवं 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। आवेदन में सीओ ने कहा है कि पूर्व मुखिया पूनम देवी के पति रमेश तिवारी एवं चैनपुर निवासी योगेंद्र राम फर्जी दस्तावेज बनाकर महिलाओं को आगे कर पोखरे के भिंडा को अतिक्रमण कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन अतिक्रमण रोकने के लिए वहां पहुंची तो, इन लोगों ने महिलाओं को उकसा दिया।

इसके बाद महिलाओं ने पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार किया। इस क्रम में जमादार संतोष ठाकुर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आवेदन में चैनपुर निवासी राजकुमार राम, रमेश तिवारी, योगेंद्र राम, रवींद्र माली, रणवीर कुमार, बबलू कुमार राम, बंटी कुमार राम, मनीषा कुमारी, उषा देवी, मीरा कुमारी, अंजली कुमारी, इंद्रजीत राम, शोभा देवी, उर्मिला देवी, हरेंद्र सिंह को नामजद एवं 40-50 अज्ञात के प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर शाम राजकुमार राम, रणवीर कुमार, बबलू कुमार, बंटी कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026