परवेज़ अख्तर/सिवान:
सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण के अंतिम दिन सीओ युगेश दास ने स्वास्थ्य केंद्र में बने टीकाकरण केंद्र पहुँच कर टीका लगवाया. टीका लगाने के बाद सीओ दास ने आधे घण्टे तक चिकित्सक के निगरानी में रुके रहे.सीओ ने टीका लगवाने के बाद बताया कि कोरोना से बचने के लिए सभी लोग निर्भीक होकर टीकाकरण कराए,इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है.
यह टीका पूर्णरूप से सुरक्षित है.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना का टीका लगाने के लिए सीओ सहित 10 अंचलकर्मी का रजिस्ट्रेशन किया गया था.जिसमे सीआई जनार्धन राम,अंचल नाजिर बलदेव प्रसाद,राजस्व कर्मचारी जयनारायण भगत,सहायक मुस्ताक अंसारी,पियून कृष्णा कुमार,मिथिलेश कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर कोरोना का टीका लगवाया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…