कापियां : दरवाजे पर खड़ी बाईक चोरी, प्राथमिकी

बाईक चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपियां निजामत गांव से बीते रात्रि में एक बाईक चोरी  उच्चकों द्वारा कर ली गयी . घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि कपियां निजामत वार्ड संख्या 07 निवासी दिनेश सिहं के पुत्र राजन सिंह की बाइक की चोरी बीते सोमवार को रात्रि में घर के दरवाजे पर खड़ी थी .इस संबंध में राजन सिंह ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.थाने में दिए आवेदन में पल्सर बाइक ,रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 29 एजे 9507 जो 180 सीसी की बताई गयी है . व्यवसायी राजन कुमार ने कहा है, कि रात्रि के समय मेरी पल्सर बाइक दरवाजे पर खड़ी थी जिसको अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है सुबह जब मैं उठ कर बाहर आया तो देखा कि जहां मैं बाइक खड़ी की थी वहां बाइक नहीं थी.मै अपने बाईक को काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिली.इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बाईक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है .सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाईक चोरो की पहचान की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024