परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र में शनिवार के दिन भारत बंद का असर देखने को नही मिला.आएदिन की तरह ही बाजारों व हाटो में लोगों की चहल कदमी देखने को मिली. हालांकि भारत बंद के आवाहन पर प्रशासन प्रखंड क्षेत्र में अलर्ट रही तथा बाजारों व चौक-चारो पर लगातार गश्त करती दिखी. प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार राम ने बताया कि राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेंश्राय के द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया था.
जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर विधि व्यवस्था नियंत्रण करने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. वहीं जीरादेई रेलवे स्टेशन पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजेंद्र प्रसाद और किसान सलाहकार अनवर अली के साथ-साथ सशस्त्र बल को तैनात किया गया था. अंचलाधिकारी एसके झा और प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार को जीरादेई थानारक्षित क्षेत्र में प्रतिनियुक्त कर विधि व्यवस्था व शांति व्यवस्था कायम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…