परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई थाना परिसर में शनिवार के दिन थानाध्यक्ष राकेश कुमार और अंचलाधिकारी एसके झा के नेतृत्व में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर भूमि से संबंधित छह मामलों का निष्पादन किया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल क्षेत्र के जीरादेई, जामापुर, सिसहानी, चांदपाली सहित छह राजस्व ग्रामों से भूमि विवाद से संबंधित 6 मामले आए हुए थे.
जिनमें दोनों पक्षों की सहमति से ऑन द स्पॉट मामलों का निष्पादन कर दिया गया. उन्होंने बताया कि निष्पादित किए गए मामले लंबे समय से विवाद से जुड़े हुए थे. साक्ष्य और दस्तावेज की सत्यता की जांच कर भूमि विवाद से संबंधित छह मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें दोनों पक्षों की सहमति रही.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…