परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना के भरटोलिया गांव निवासी युवा प्रखंड अध्यक्ष मो. अकरम के भाई मो. अफरोज की मौत दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की शाम हो गई। उनकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। युवा प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि मो. अफराज दिल्ली में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। उसकी एक माह से तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार की शाम उसका शव गांव पहुंचा, शव देखते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर सैकड़ो राजद कार्यकर्ताओं ने मृत अफराज के घर पहुंचकर स्वजनों को सांत्वना दी। परिवार को सांत्वना देने में राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, हिना साहेब, सदर विधायक अवधबिहारी चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, शत्रुघ्न दुबे उर्फ मालिक दुबे, पवन कुमार यादव, राजू कुमार यादव, नंदलाल राम, किशोर गिरि, काशी चौधरी, सोनू कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…