Categories: Maharajganj News

महाराजगंज में भोजपुरी महोत्सव की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : राष्ट्रीय भोजपुरी समाज की ओर से भगवानपुर कॉलेज परिसर में 12 से 14 मार्च तक राष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा। इसकी तैयारी को ले सोमवार को मुख्यालय स्थित मंगलम अतिथिशाला में महाराजगंज सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक सदस्य सह भाजपा नेता मोहन कुमार पद्माकर की अध्यक्षता में तैयारी समिति की बैठक हुई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उमाशंकर साहू ने बताया कि 50 से अधिक भोजपुरी के लोक कलाकार और भोजपुरी फिल्मी कलाकार अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक साहू ने बताया कि 12 मार्च को 2 बजे शोभा यात्रा, 13 फरवरी मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन, राष्ट्रीय भोजपुरी कार्यक्रम का शुभारंभ, रंग रूप पत्रिका, भोजपुरी शब्दों के विलुप्तता पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समें विभिन्न प्रदेशों से आए विद्वान भोजपुरी शब्दों के विलुप्तता को पुनः वापस लाने पर जनमानस को जागरूक करेंगे। भोजपुरी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के लिए मंत्र दिया जाएगा। तत्पश्चात भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने के लिए ओजस्वी भाषण से जन आंदोलन दिलाने हेतु रूप रेखा तैयार किया जाएगा। बैठक में लालबाबू प्रसाद, बबलू कुमार, मनोज शर्मा, अब्दुल कादिर, अनिल कुमार गुप्ता, शुभनारायन साह, दिलीप कुमार सिंह, माया प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, ललन प्रसाद गुप्ता आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026