परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र व भगवानपुर हाट प्रखंड के सरेयां गांव में मंगलवार की शाम भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 5वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. महाराजगंज विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के भावी प्रत्याशी एजाज अहमद सिद्दीकी के सरेयां स्थित आवास पर मंगलवार की शाम पार्टी के प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्त्ताओ की मौजूदगी में स्थापना दिवस पर पार्टी को बूथस्तर पर मजबूत बनाने पर फोकस किया गया.
साथ ही पार्टी के मुख्य उद्देश्यों से लोगों को अवगत करा कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात तय हुई. इस दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य बताया गया. मौके पर पार्टी के सारण प्रमंडल अध्यक्ष फरहान अम्बेडकर, जिला सचिव नेमत खान, प्रखंड अध्यक्ष राजा पासवान, आजाद रावण, महताब आलम, गणेश राम, राजू कुमार, फूना शेख, एजाज अली, जितन राम, अनिल मांझी, अजय राम, नीरज रंजन आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…