परवेज अख्तर/सिवान:- कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं. ऐसे में बिहार में लॉक डाउन लागू किया गया है. सरकार और प्रशासन की ओर से इस महामारी को रोकने के लिए लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सिविल सर्जन डॉ यदुवंश कुमार शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा इस जानलेवा वायरस से बचाव का सबसे आसान तरीका सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी है. यही वजह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सोशल डिस्टेंस की सलाह दी है. लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर रहने को कहा गया है. साथ ही किसी से मिलते वक्त कम से कम एक दूसरे से 6 फीट की दूरी बेहद जरूरी है.
उन्होने लोगों से अपील की है कि बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें. ज्यादा जरूरी होने पर हीं अस्पताल आयें. घरों पर रहकर कोरोना से बचाव के लिए बताये गये नियमों का पालन करें. साथ ही उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी विटामिन डी तथा जिंक का सेवन बहुत जरूरी है. इसके लिए फल दूध संतरा नींबू आदि का सेवन किया जाना चाहिए. कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग बेहद जरूरी है. घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें. कपड़ों से बने मास का उपयोग कारगर साबित होगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…