परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के एमएच नगर थाने के बलथरी गांव के एक व्यक्ति की बीमारी के कारण मौत हो गई। मृतक बलेथरी निवासी भीम यादव बताया जाता है। बताया जाता है कि रविवार को भीम यादव कोलकाता से घर के लिए निकला था। तेज बुखार होने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। वह कोलकाता में रहकर ठेला चला कर अपने परिवार को पालन पोषण करता था। लगातार बुखार आने पर वह कोलकाता से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में ही बस में उसकी मौत हो गई। मृतक को एक पुत्र व दो पुत्री है। घटना के बाद मृतक की पत्नी रामावती देवी, पुत्री ममता कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…