परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय बड़कागांव मौजे के शिक्षक द्वारा एमडीएम के चावल कम देने पर बच्चों के अभिभावकों ने हंगामा किया। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते मार्च से ही विद्यालय में पठन-पाठन बाधित है, जिसके कारण राज्य सरकार ने तीन माह का एमडीएम का चावल बच्चों के अभिभावकों के बीच शारीरिक दूरी का पालन करते हुए वितरण करने का निर्देश दिया है।
मंगलवार को विद्यालय में वर्ग एक से लेकर पांच के बच्चों के बीच चावल वितरण किया जा रहा था, जिसमें आठ किलों के बदले छह किलों वितरण किया जा रहा था, जिससे नाराज अभिभावकों व बच्चों ने हंगामा किया। हंगामा में शामिल अभिभावकों में उमेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, बृजकिशोर प्रसाद, मोना साह, कलामुद्दीन, अमन प्रसाद, इलाही हुसैन, देवानंद ठाकुर आदि शामिल थे। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर सिंह ने बताया कि चावल के वितरण में कहीं से भी गड़बड़ी नहीं है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…