परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के जामों बाजार थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर इसी थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में बुधवार की देर रात्रि छापेमारी कर एक व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यहां बताते चलें कि किसी व्यक्ति द्वारा थानाध्यक्ष श्री प्रसाद को यह सूचना दी गई कि इसी गांव का नंदकिशोर मांझी नामक व्यक्ति अवैध असलहा रखा हुआ है। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष स्वयं उक्त गांव में दल बल के साथ पहुंचे।जहां से गौतम मांझी के पुत्र को अवैध असलहा के साथ धर दबोचा।बाद में थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए अपने स्वीकृति बयान के आधार पर कांड संख्या अंकित कर गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिवान के न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां मेडिकल व सारे कागजी कार्रवाई के बाद न्यायाधीश ने उसे जेल की हवा खिला दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…