Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छपरा मशरक थावे रेलखंड पर चली छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस, मशरक में चढ़े यात्री खुश

छपरा : मशरक जक्शन पर बुधवार 27 जनवरी से चलने वाली गोमतीनगर लखनऊ एक्सप्रेस का रात्री 08:24 बजे पहुंचने पर यात्रियो में खुशी देखी गई। स्टेशन परिसर में कड़ाके की ठंड और कोरोना गाइड लाइन के निर्णय को देखते हुए किसी भी सरकारी स्वागत कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया था वही ठंड की वजह से किसी पार्टी या सामाजिक कार्यकर्ता की पहुंच नही देखी गई पर आस पास के ग्रामीणों ने पहली एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रीगण को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी को जाहिर किया। वही मशरक छपरा थावे रेलखंड पर कोरोना लाक डाउन की वजह से बंद के बाद परिचालन शुरू होने से लोगों में खुशी देखी गई। थावे, मढ़ौरा, मसरख के रास्ते बुधवार से शुरू ट्रेन गुरुवार से प्रतिदिन चलेंगी। अब इन इलाके के लोगों को छपरा आने जाने में बस का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। आपको बता दें गाड़ी संख्या 05114 जो प्रतिदिन शाम 07:20 में छपरा कचहरी से चलकर मढ़ौरा मसरख, थावे के रास्ते उत्तर प्रदेश के गोमती नगर को जाएगी।

ये ट्रेन शाम 07:52 में मढ़ौरा तथा 08:15 में मसरख पहुचेगी इन दोनों स्टेशनों पर ठहराव दो मिनिट का होगा। ट्रेन में दो एसएलआर, आठ जनरल, सात स्लीपर, दो थर्ड एसी व सेकेंड एसी समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन नंबर 05113 गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से 28 जनवरी से रोजाना रात 09:10 बजे चलकर बाराबंकी के रास्ते अगले दिन सुबह मशरक में 07:10 में पहुंच 08:40 बजे छपरा कचहरी पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, दुदही, तमकुही रोड, थावे जंक्शन, गोपालगंज, दिघवा दुबौली, मशरख व मढ़ौरा में होगा।छपरा जाने के लिए हर दिन सुबह मसरख में ये ट्रेन 07: 10 मिनिट पर पहुंचेगी तथा दो मिनिट ठहराव के बाद 07:12 में छपरा के लिए रवाना हो जाएगी। आपको बता दें कि ये एक घंटे के बाद 08:40 में ये छपरा कचहरी पहुंचेगी।इस ट्रेन में अब लोग महीनों पहले टिकट बुक करा सकेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026