Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा व महाराजगंज के भूटान गए 12 मजदूर को बनाया बंधक

परवेज़ अख्तर/सिवान :- महाराजगंज से रोजगार के लिए भूटान गए 12 मजदूरों को बंधक बनाने का मामला प्रकाश में आया है। मजदूरों ने वाट्सएप के माध्यम से अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी है। भूटान में फंसे कई मजदूरों ने दूरसंचार पर भी अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि उनसे दिन-रात कड़ी मेहनत कराई जा रही है। इससे वे बीमार हो गए हैं। बावजूद उनको घर नहीं लौटने दिया जा रहा है और न ही इलाज कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें दो वक्त का भोजन भी नहीं मिल रहा है। यहां लोग काफी मुश्किल और भुखमरी के बीच अपने दिन काट रहे हैं।

बंधक बने ठीकेदार विनय कुमार ने घरवालों से फोन पर संपर्क कर बचाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में उनके घरवालों ने भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. कुमार देवरंजन सिंह से सभी की वापसी की गुहार लगाई है। गुहार लगाने वालों में तरवारा थाने के रौजा गौर निवासी ठीकेदार विनय कुमार के अलावा 11 लोग महाराजगंज के विशुनपुर महुआरी निवासी कंचन राम, राजेश राम, रमाशंकर राम के पुत्र कौशल कुमार राम, झगरू राम के पुत्र सुनील कुमार राम के अलावा अनुमंडल क्षेत्र के अन्य 8 मजदूर शामिल हैं। भूटान में बंधक बनाए गए मजदूर कौशल कुमार राम की पत्नी चंपा देवी ने बताया कि मेरे पति के साथ गांव के ही अन्य लोग इसी साल फरवरी में ठीकेदार विनय कुमार के साथ भूटान के लुंची स्थित तांबी में राजमिस्त्री का काम करने गए थे, इसके बाद उन्हें बंधक बना लिया गया।

उनका कहना है कि तकरीबन 7 माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक बंधक बनाए गए सभी लोग अपने घर नहीं लौटे हैं और ना ही उन्हें मजदूरी की रकम दी जा रही है। इधर मजदूरों के आवेदन पर महाराजगंज भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. कुमार देवरंजन सिंह ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026