परवेज अख्तर/सिवान :- प्रखंड मुख्यालय के एक निजी स्कूल में रविवार को सीसीएच पास चिकित्सकों की मांगों को लेकर बैठक हुई। बैठक में दारौंदा, महाराजगंज, सिसवन, हसनपुरा सहित प्रशिक्षित चिकित्सक शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार रंजन कहा कि जिला के करीब 400 से अधिक अभ्यर्थी सीसीएच में शामिल हुए और पास हुए हैं। उक्त सभी चिकित्सक बेरोजगार हैं और इस सभा के माध्यम से सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मांग की गई किया कि सीसीएच पास चिकित्सकों की काउंसिलिग कर सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा स्वास्थ्य केंद्रों सहित प्रत्येक पंचायत में चिकित्सकों को तैनात करें, ताकि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिल सके। बैठक में डॉ.सोनू कुमार, डॉ. सुनील कुमार साह, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. विकास यादव, डॉ. विजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. परमहंस यादव, डॉ. परशुराम शर्मा, डॉ. अमोद कुमार द्विवेदी, डॉ. रवि गुप्ता आदि चिकित्सक मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…