Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जंक्शन स्थित साइकिल व बाइक स्टैंड बंद, राम भरोसे खड़े होंगे वाहन

परवेज़ अख्तर/सिवान : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे ने जंक्शन के बाहर सर्कुलेटिग एरिया स्थित साइकिल व बाइक स्टैंड बंद होने से जंक्शन पर बाइक से आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को यह चिता सता रही है कि उनकी बाइक व साइकिल कहीं चोरी ना हो जाए। पहले सुरक्षा ²ष्टिकोण से लोग अपनी बाइक व साइकिल को स्टैंड में खड़ा करते थे। वहीं यात्री यह भी सोच कर परेशान हैं कि पहले वे अपनी बाइक को लगाकर छपरा, हाजीपुर, पटना आसानी से चले जा रहे थे। लेकिन अब उन्हें लावारिस स्थिति में ही बाइक को सर्कुलेटिग एरिया में छोड़नी होगी। हालांकि विभाग ने पूर्व में खड़ी बाइकों को स्टैंड से निकालने की अनुमति दी है। इधर स्टैंड बंद होने से जहां रेलवे को आर्थिक नुकसान होगा वहीं यात्रियों में अपनी वाहनों के चोरी होने का डर बना रहेगा।

जानकारी अनुसार बाइक स्टैंड से रेलवे को प्रतिदिन दस हजार पर राजस्व प्राप्त होता है। इस बारे में डीसीआई गणेश यादव ने बताया कि लॉकडाउन के समय से ही साइकिल एवं बाइक स्टैंड बंद है। बस पुरानी गाड़ियों को निकालने की अनुमति थी लेकिन कुछ दिन पूर्व शिकायत मिली थी कि नई गाड़ी भी रखी जा रही हैं इसलिए गेट को बंद कर सील कर दिया गया है। नई गाइडलाइन मिलने के बाद स्टैंड को चालू कर दिया जाएगा। लॉकडाउन के बाद 70 पुरानी बाइक स्टैंड में खड़ी थीं, इसमें 15 बाइक वर्तमान में खड़ी हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026