Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में जल्द होगी आरटी-पीसीआर से कोरोना वायरस की जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले में कोरोना की रियल टाइम पेरीमिरेज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) जांच जल्द होगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कवायद भी शुरू कर दी गई है। साथ ही स्थल का प्रस्ताव भी राज्य स्वास्थ्य समिति के पास भेज दिया गया है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही आरटी-पीसीआर लैब का सेटअप स्थापित कर जांच शुरू कर दी जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि इसको लेकर राज्य स्तर से जिले में लैब स्थापित करने की भी अनुमति प्रदान कर दी गई है।

ऐसे में बीएमएसआइएल द्वारा आरटी-पीसीआर लैब स्थापित होने से कोरोना जांच की गति में तेजी आएगी। इसके बाद जिले में ही प्रतिदिन करीब दो हजार लोगों की जांच की जा सकेगी। साथ ही आरटी-पीसीआर मशीन लग जाने के बाद जांच रिपोर्ट के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। दवा वितरण केंद्र व एसएनसीयू वार्ड समीप होगा लैब स्थापित : सीएस ने बताया कि अस्पताल परिसर स्थित दवा वितरण केंद्र व एसएनसीयू वार्ड के बगल में लैब स्थापित किया जाएगा।

सेटअप स्थापित करने के लिए करीब 1200 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता बताई गई है। इसको लेकर बीएमएसआइएल के इंजीनियर द्वारा स्थल निरीक्षण कर मैप तैयार कर लिया गया है। बताया कि लैब स्थापित करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन भवन की कमी के कारण थोड़ा समय लग सकता है। जांच के लिए पटना नहीं भेजना पड़ेगा सैंपल : कोरोना से जंग जीतने के लिए जिला स्तर पर ही कोरोना की अंतिम जांच होने लगेगी। आरटी-पीसीआर मशीन लगने के बाद अब किसी भी प्रकार का सैंपल पटना नहीं भेजा जाएगा।

वीटीएम जांच भी यही होगा। वर्तमान में एंटीजन और ट्रू नेट जांच ही जिला में हो रही है। इसके अलावा आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल पटना भेजा जाता है। इस मशीन के लग जाने के बाद जांच में काफी सुविधा होगी। क्या कहते हैं जिम्मेदार : सदर अस्पताल में आरटी-पीसीआर लैब की स्थापना को लेकर प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थल चयन को लेकर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लैब की स्थापना को लेकर मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी।

डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026