परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव के समीप सिसवन-सिवान स्टेट हाईवे 89 पर मंगलवार को चैनपुर से सिसवन की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार ने एक अधेड़ साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। टक्कर से लगने साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल को सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि घुरघाट गांव निवासी विजय तिवारी (55) साइकिल से घुरघाट चट्टी पर सब्जी खरीदने के लिए आए हुए थेे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…