बड़ी खबर

करंट लगने छात्र की मौत, पांच घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मंगलवार की दोपहर विद्युत करंट लगने से एक छात्र की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। मृतक मिंटू कुमार ठाकुर बताया जाता है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। घायलों को इलाज के लिए आंदर में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरा गांव निवासी जितेंद्र ठाकुर का पुत्र मिंटू कुमार ठाकुर (17) अपने दोस्तों के साथ आंदर अपने सैलून की दुकान पर जा रहा था, तभी अचानक 11000 वोल्ट का तार शरीर पर टूटकर गिर गया और इसकी चपेट में छह लोग आकर घायल हो गए। ग्रामीण घायलों को चिकित्सक के पास ले जा रहे थे तभी मिंटू कुमार की रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य पांच घायलों अमित कुमार सिंह (22),मुन्ना सिंह (35), गोलू सिंह (18), संदीप सिंह (24), बादल सिंह (28) का इलाज स्थानीय क्लीनिक में चल रहा है। मिंटू की मौत के बाद परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मिंटू सेंट्रल हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज आंदर में दसवीं कक्षा में पढ़ता था। आसपास के ग्रामीण पहुंच परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ सुलेखा कुमारी, सीओ रामेश्वर राम, थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज समेत अन्य लोगों के मृतक के परिजनों से मिल सांत्वना दिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मियों परआरोप लगाया कि यहां विद्युत तार जर्जर हो चुका है। इसकी शिकायत कई बार विभाग के पदाधिकारियों से करने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं देता। इसके कारण घटनाएं होती रहती हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026