परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बड़कागांव में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक विद्यानंद प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। उन्हें अंग वस्त्र, छाता समेत अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। समारोह को संबोधित करते हुए बीआरसी के सज्जाद अली ने कहा कि शिक्षक कर्तव्य से कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद ताउम्र समाज में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य करते रहते हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय सह मेधा छात्रवृत्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्हें कापी, कलम, डायरी तथा मेडल पहना कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुधाकर प्रसाद ने किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…