परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सीमा पर एफएसटी टीम ने एक लाख रुपए जब्त किया। इसकी जांच एवं अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंचल स्तर पर एफएसटी टीम का गठन किया गया है। अंचलाधिकारी रवींद्र मिश्र एवं थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल के निर्देशानुसार टीम द्वारा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अंतर्गत क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर वाहन जांच भी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जगदीशपुर में सघन वाहन जांच चल रही थी तभी शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवक के पास से एफएसटी टीम ने एक लाख रुपए नकद जब्त कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने कहा कि अंचलाधिकारी रुपयों की जांच एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला मुख्यालय चले गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…