Categories: पटना

बड़ा हादसा: अररिया में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 की मौत, मृतकों में 2 महिला व दो बच्चे शामिल

पटना: बिहार के अररिया जिले में सोमवार को ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अररिया-पूर्णिया मार्ग पर कुसियारगांव बेल चौक पेट्रोल पम्प के पास ये भीषण सड़क हादसा हुआ। मृतकों में तीन लोग रामपुर कोदरकट्टी और दो महेन्द्रपुर पूर्णिया के रहने वाले हैं।

घटना के बाद सभी मृतक व घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया व भागलपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर, डीएसपी पुष्कर कुमार, डीटीओ विपिन कुमार यादव, अररिया बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ गोपीनाथ मंडल सहित रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे।

बताया जाता है कि रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के सभी लोग ऑटो रिजर्व कर पूर्णिया के रानीपतरा थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव रिश्तेदार के घर गए थे। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में नुनु लाल ऋषिदेव (50 वर्ष), सुशीला देवी (55 वर्ष), माहावती देवी (45 वर्ष), रामपुर के रहने वाले हैं। जबकि गौरव कुमार (5 वर्ष) व मीनाक्षी कुमारी महेंद्रपुर की है। ये दोनों नाना नुनु लाल के साथ रामपुर आ रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026