छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र में नवादा गांव घर में अकेली मां बेटी से मारपीट के मामले में थाना पुलिस के समक्ष बांड भरने के बाद दूसरे दिन ही मारपीट की घटना सामने आई है जिसमें मां बेटी गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती करायी गई। घायलों की पहचान नवादा गांव निवासी मोख्तार ओझा की 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी और 16 वर्षीय पुत्री अणु कुमारी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने बताया कि वह बीमार है उसी में इलाज कराने मशरक चिकित्सक के यहां गयी थी वही घर पर बेटी को अकेला जान मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गई।
मामले में दो दिन पहले ही थाना पुलिस में आवेदन दिया गया था जिसमें समझौता के तरह बांड भर मामले का समाधान कराया गया।वही शनिवार की रात्रि में अंकित कुमार और सुरज कुमार समेत आधा दर्जन लोग घर में घुसकर मारपीट कर मां बेटी को गंभीर रूप घायल कर दिए। रविवार को थाना पुलिस में घायल मां बेटी के द्वारा आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…