Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान में बड़ी कार्रवाई : मिर्जापुर हादसा मामले में मानवाधिकार आयोग के समक्ष मामला दर्ज

परवेज अख्तर/सीवान:- पिछले साल 9 अक्टूबर 2019 को रघुनाथपुर प्रखंड  के मिर्जापुर में हुई ट्रेक्टर ट्राली पर डीजे बांधने के दौरान हुई दुर्घटना में मृतकों को मुआवजा नहीं मिलने पर इसे मानवाधिकार आयोग के समक्ष मामला दर्ज कराया गया है. विदित हो कि मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली पर डीजे बांधने के दौरान 11000 केवीए तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. जिनमें प्रदीप साह ग्राम-मिर्जापुर, रघुनाथपुर के मुकेश तुरहा, सिसवां कला के मुन्ना मियां की हुई दर्दनाक मौत एवं घायल पांच व्यक्ति क्रमशः मिर्जापुर के अंकित यादव, प्रिंस प्रसाद, नहरन के मानिकचंद गोड़, मिर्जापुर के सोनू यादव, जय किशुन गोड़ का आपदा के तहत अनुग्रह अनुदान का मामला राज्य सरकार ने लंबित रखते हुए कांग्रेस नेता विजय शंकर दूबे के तारांकित प्रश्न संख्या 490 (28 फरवरी 2020) के उत्तर के क्रम में कहा है कि विद्युत विभाग का कोई दोष नहीं होने के कारण मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को कोई भुगतान नहीं किया गया है.

इस प्रकार इस मामले में राज्य सरकार ने नकारात्मक उत्तर दिया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद मृतकों के आश्रित रमावती देवी, मुहर्रम मियां एवं मुन्नी देवी ने युवा नेता ई सत्यम दूबे से संपर्क किया तथा उनकी मदद से बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग, पटना के समक्ष सहायता राशि के लिए मामला दर्ज कराई है. उन्होंने बताया की मानवाधिकार आयोग ने पीड़ितों के अभ्यावेदन एवं फरियाद को संज्ञान में लेते हुए सरकार एवं उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से स्पष्टीकरण मांगा है. इस सम्पूर्ण मामले के पैरोकार युवा नेता ई सत्यम दूबे ने कहा कि गुण-दोष पर विवेचना कर पीड़ितों का दावा अस्वीकार नहीं किया जा सकता. इस मामले के लिए मैं सभी आवश्यक जगहों तथा जरूरत पड़ी तो उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाऊंगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026