परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरकेशपुर निवासी राम अवतार महतो की हत्या चाकू मारकर 13 सितंबर की रात्री में अपराधियों ने कर दी थी. शुक्रवार को जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने हरकेशपुर गांव पहुंचकर राम अवतार महतो के परिजनों से मुलाकत कर उन्हें ढाढस बंधाया. पप्पू यादव ने राम अवतार महतो के पांच दिन की पुत्री की परवरीश, पढाई का खर्च, शादी करने का खर्च अपने से करने की घोषणा की. साथ ही पीड़ित परिजनों को 50 हजार की आर्थिक मदद भी की.
उन्होंने कहा कि इस कांड में अपराधियों की गिरफ्तारी शीध्र होनी चाहिए. उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से पर्याप्त मुआवजा की मांग की है. पप्पू यादव ने कहा कि इस सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. चारों तरफ भ्रष्टाचार, लूट व हत्याऐं चरम पर है. कहा कि कोरोना महामारी को ले सरकार पूरी तरह फेल है. पूरे राज्य में तेजी से महामारी फैल रही है, लेकिन सरकार चुनाव कराने में लगी है. मौके पर महासचिव प्रेमचन्द सिंह, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव उर्फ ध्रुप यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…