महाराजगंज में शराब तस्‍कर पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने घर व दुकान को किया सील

परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग की टीम एवं स्थानीय पुलिस ने शराब धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई आरंभ की है. सोमवार को एक शराब धंधेबाज का घर तो दूसरे शराब कारोबारी के दुकान को सील किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है. पुलिस द्वारा अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मोहन बाजार निवासी जितेंद्र कुमार को बार-बार चेतावनी और कार्रवाई करने के बाद भी शराब का धंधा कर रहे हैं. जेल से वापस आने के बाद भी होटल से शराब का कारोबार कर रहा था. एक सप्ताह पूर्व गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के मोहन बाजार स्थित जायसवाल होटल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने होटल में शराब पी रहे तीन लोगों को रंगों हाथों पकड़ लिया. होटल की तलाशी में शराब भी बरामद किया गया था.

इस मामले मे होटल मालिक गणेश प्रसाद के पुत्र जितेंद्र को उत्पाद विभाग की टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. उसके दुकान को सोमवार को सील कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर शहर के राजेंद्र चौक निवासी राजेश कुमार के घर से गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व उसके घर पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग के टीम ने घर के एक रूम में छुपाकर रखें 10 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया था. हालांकि शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने मे सफल रहा. सोमवार को पुलिस ने उसके घर को सील कर दिया है. इस संबंध मे एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार के निर्देशा पर सोमवार को शहर के मोहन बाजार निवासी जितेंद्र कुमार के जायसवाल होटल एवं राजेंद्र चौक निवासी राजेश कुमार के घर को सील कर दी गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026