परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सवान विग्रह गांव आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए. इस संबध में बतादें कि सोमवार की दोपहर में प्रवीण कुमार शर्मा के बगीचे में गांव के ही दीपक कुमार व ज्योति कुमारी आम तोड़ रहे थे. जिसको देखकर प्रवीण बगीचे में गया और आम तोड़ने से मना किया.
जिस पर बात ही बात में दोनों के बीच बताकही होने के बाद मारपीट हो गई. जिसमें दीपक और ज्योति ने लाठी से मार कर घायल कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज हुआ. इधर प्रवीण कुमार द्वारा थाना में आवेदन दे दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…