✍️परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ :
बिहार में कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब विभाग की ओर से आइएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। मुंगेर, जहानबाद और सीतामढ़ी के डीएम को फिलहाल बदल दिया गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि विभाग की ओर से ऐसे कुछ और बदलाव भी किए जा सकते हैं। सरकार के अवर सचिव कन्हैया लाल साह के हस्ताक्षर से जारी सूचना में इसकी जानकारी दी गई है।
इन अफसरों की जिम्मेदारी बदली गई
विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मुंगेर की डीएम रचना पाटिल को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इसी विभाग में अपर सचिव हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद जिले का नया डीएम बनाया गया है। जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार को मुंगेर का नया डीएम बनाया गया है। वित्त विभाग में संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी का नया डीएम बनाया गया है। सीतामढ़ी की मौजूदा डीएम अभिलाषा कुमारी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…