Categories: छपरा

छपरा: मनचले युवकों ने रात्रि में महिला के घर में घुसकर की मारपीट

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के हरखपूरा गांव में कुछ मनचले युवकों द्वारा रात्रि में एक महिला के घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी जितेंद्र कुमार राम की पत्नी मंजू देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि गत दिन रात्रि में खराटी निवासी छोटू कुमार राय, आदर्श कुमार एवं तरैया निवासी रवि कुमार रात्रि में उनके घर में घुस गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगें।

महिला द्वारा गाली देने से मना करने पर उक्त तीनों मनचले युवकों द्वारा जातिसूचक भाषा का प्रयोग करते हुए मारने पीटने लगें। इस दौरान महिला के घर से वे लोग दो मोबाइल उठाकर लेकर चले गए और धमकी भी दी है कि किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगें की कार्रवाई में जुट गई हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026