Categories: पटना

जहरीली शराब से मौत पर बड़ा खुलासा, पुलिस ने बरामद की 100 लीटर से ज्यादा कच्ची स्प्रीट, दो भाई अरेस्ट

पटना: बक्सर में हुई जहरीली शराब से मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बक्सर और खाजेकलां पुलिस की छापेमारी में बरामद 100 लीटर से ज्यादा कच्ची स्प्रीट और दो भाइयों की गिरफ्तारी के तार नालंदा और छपरा में हुई जहरीली शराब कांड से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि बक्सर के अलावा नालंदा और छपरा में भी यहीं से ले जाई गई स्प्रीट से शराब बनाई गई थी, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई।

मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सूत्रों के मुताबिक बक्सर में शराब पीने से हुई मौतों के मामले की जांच के आधार पर पुलिस ने खाजेकलां में छापेमारी की। यहां 100 लीटर से ज्यादा कच्ची स्प्रीट बरामद हुई है। वहीं सेनेटरी की दुकान चलानेवाले भाइयों संजीव कुमार और विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस और उत्पाद विभाग की छानबीन में यह बात सामने आई है कि बक्सर के अलावा नालंदा और छपरा में जहरीली शराब पीने से जो मौतें हुई है उसके लिए शराब बनाने की स्प्रीट यहीं से गई थी। जहरीली शराब से जहां मौत हुई थी वहां से बरामद स्प्रीट की जांच में मिथेनॉल मिलने की पुष्टि हुई है। पटना सिटी में जो स्प्रीट मिली है उसमें भी यही है। इसका इस्तेमाल फिनाइल या सेनेटरी के जुड़े सामान बनाने या पेंट आदि में होता है। यह जानलेवा होता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026