गोपालगंज: डीएम ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक

गोपालगंज: समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में इस माह में अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विशेष लोक अभियोजक एससी एसटी को निर्देश दिया गया किस अधिनियम के तहत दर्ज कराए गए मामलों का दोष सिद्धि दर नगण्य के बराबर है।अतः लोक अभियोजक इस संबंध में नियमानुसार मामलों को देखेंगे।

कुल 44 प्रस्ताव में से 25 प्रथम किस्त और 10 द्वितीय किस्त एवं नौ मामलों को विभिन्न कारणों से अस्वीकृत की गई कुल 35 मामलों में घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।बताया गया कि हत्या के 10 मामलों में पेंशन धारियों को जनवरी माह का पेंशन भुगतान करने का निर्देश दिया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कुमार ऐसी एसटी थानाध्यक्ष, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मुख्यालय श्री आनंद कौशल, विशेष लोक अभियोजक श्री गोपी चंद्र यादव, श्री अमरेंद्र कुमार सिंह,सदस्य ललन मांझी, नरसिंह मांझी इत्यादि मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026