सिवान का बहुत बड़ा शराब तस्कर हथियार व अन्य सामान के साथ मैरवा में गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जिला के बड़े शराब तस्कर को हथियार व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी शिव कुमार यादव है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, 9 एमएम का छह गोली, चार एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल एवं 74,440 रुपया नकद बरामद की है। मामले में एसडीपीओ फिरोज आलम ने प्रेसवार्ता कर बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना के आधार शिव कुमार यादव के घर के समीप छापेमारी कर शिव कुमार को हथियार एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। शिवकुमार यादव पर मैरवा, मुफस्सिल सहित अन्य थानों में 15 से अधिक प्राथमिकी है।

एसडीपीओ ने बताया कि अजीत सिंह उर्फ जड़ी, शिवकुमार यादव, नंद किशोर यादव, नवलखा यादव, सुमन तिवारी एवं मंटू यादव ये सब अंतरराज्यीय शराब तस्कर है। अजीत सिंह यूपी में बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार करता है। वहां के प्रशासन को मैनेज कर शराब को उपलब्ध करता है। अभी यूपी के एक सिपाही को कुचलकर मारा गया है। उस मामले में अजीत सिंह फरार है। सिवान में इस पर दस मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार शिव कुमार यादव सिवान एवं गोपालगंज में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी का काम करता है। ये लोग चोरी की स्कार्पियों खरीद कर ये सब काम करते हैं। पुलिस निरीक्षक मैरवा अंचल मुकेश कुमार झा, थानाध्यक्ष मैरवा मनोज कुमार, सअनि शैलेंद्र कुमार राय, सअनि मो. रिजवान सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024