सिवान: चोरी करते दो पकड़ाए, पुलिस को सौंपा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर से सटे बिंदुसार गांव के स्टेट बोरिंग के पास शनिवार की देर रात चोरी करते एक युवक को गृहस्वामी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर को बांधकर घर में उसे रखा और रविवार की सुबह पुलिस को सौंप दिया। वहीं उसके एक अन्य सहयोगी को ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में गृहस्वामी भोला गोड़ ने बताया कि शनिवार की रात वे लोग खाना खाकर सोने चले गए। इसके बाद दो चोर उसके घर में घुस गए।

पहले तो उन दोनों ने चारदीवारी में लगे मोटर खोलने का प्रयास किया। मोटर नहीं खुलने पर एक चोर खिड़की के रास्ते घर में प्रवेश कर गया। मकान निर्माण के लिए अलमीरा में रखे पचास हजार रुपये व उसकी पत्नी के कान का झुमका चोरी कर दूसरे चोर को दे दिया। इसके बाद वह घर में रखे अन्य सामान की तलाश करने लगा। इस दौरान उनकी आंख खुल गई और उन्होंने चोर को पकड़ लिया और यह देख उसका सहयोगी भाग निकला। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026