Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मिली बड़ी राहत :- सिवान से 21 सितंबर से प्रतिदिन चलेगी लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन

भटनी से भाटपाररानी, मैरवा के रास्ते सीवान से सुबह 11:25 में पहुंचेगी और फिर छपरा, के रास्ते सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान करेगी

परवेज़ अख्तर/सीवान :- 21 सितंबर से सीतामढ़़ी-आनंद बिहार टर्मिनस-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी प्रतिदिन अगले आदेश तक चलेगी. शुक्रवार को यह विशेष गाड़ी सीतामढ़़ी से आनंद बिहार टर्मिनस के लिए उद्घाटन के बाद विशेष गाड़ी के रूप में चलाई गई. शुक्रवार को यह गाड़ी को 05509 सीतामढ़ी-आनन्द बिहार टर्मिनस के रूप में चलाई गई. जो सीतामढ़ी से 11 बजे सुबह प्रस्थान कर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए अपने समय से सीवान जंक्शन पर शाम 5.35 में पहुंचेगी. मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04005/ 04006 सीतामढ़़ी-आनंद बिहार टर्मिनस-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है. यह विशेष गाड़ी शुक्रवार को उद्घाटन के बाद विशेष गाड़ी के रूप में चली.

बताया कि 04005 सीतामढ़ी-आनन्द बिहार टर्मिनस विशेष गाड़ी प्रतिदिन 21 सितंबर से अगले आदेश तक सीतामढ़ी से प्रस्थान कर रूनी सैदपुर, मुजफ्फरपुर, गोरौल, भगवानपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, एकमा, सीवान जं. से सुबह 9:50 बजे, खुलकर अगले दिन आनंद बिहार टर्मिनस पहुंचेगी. जबकि 04006 आनंद बिहार टर्मिनस-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी प्रतिदिन 19 सितंबर से अगले आदेश तक आनंद बिहार टर्मिनस से आदि स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन प्रयागराज जं. से होते हुए भटनी से भाटपाररानी, मैरवा के रास्ते सीवान से सुबह 11:25 में पहुंचेगी और फिर छपरा, के रास्ते सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान करेगी

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026